फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तालाब पर फेंसिंग न होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
तालाब पर फेंसिंग न होने से ग्रामीणों में रोष, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
अछनेरा। ग्राम पंचायत रायभा के गांव नगला बुद्धा में स्थित तालाब के किनारे न फेंसिंग है और न ही कोई बाउंड्री दीवार, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। मंगलवार को ग्रामीण आकाश तोमर, योगेश राठौर, अंशु परमार, पारस परमार, अरविंद चौहान, प्रेम सिंह, जीतू परमार, नितेश तोमर, भोला परमार, प्रमोद सिकरवार, अजय परमार, रिशु परमार, प्रदीप परमार आदि ने इस मुद्दे पर रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था न होने से हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रवि शर्मा से लेकर तहसील अधिकारियों तक शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें