खेरागढ़ के पोलियो बूथ पर अधीक्षक डा आरके सिंह बच्चे को पोलियो की दवाई पिलाते हुए
खेरागढ़। पोलियो अभियान के बूथ दिवस रविवार को क्षेत्र के 100 बूथों पर जन्म से 5 साल तक के करीब 9 हजार बच्चों को पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाई गई। 5 ट्रांजिट बूथों (बस स्टैंड) पर भी पोलियो रोधी ड्रॉप पिलाई गई। शाम को सीएचसी खेरागढ़ पर समस्त पोलियो पर्यवेक्षकों की अभियान के संबंध में समीक्षा की गई। अगले 5 दिनों तक छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई जिससे कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने वंचित न रहे। समीक्षा बैठक में डाॅ. आरके सिंह, समस्त सुपरवाइजर डब्ल्यूएचओ मॉनिटर राहुल कुमार और यूनिसेफ मॉनिटर राकेश शर्मा मौजूद रहे।