मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह मे विवाह के पवित्र बंधन मे बंधे 82 जोड़े
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र अरनोटा के पास दुकानदार को चिकन उधार ना देना भारी पड़ गया। दबंगो ने दुकानदार को जमकर पीटा, जिससे वह चोटिल हो गया। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। पिनाहट कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला रघुनाथ पुरा निवासी करन कुमार ने थाना बसई अरेला पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की उसकी अरनोटा पिनाहट रोड पर चिकन की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर गांव बसई अरेला के कुछ दबंग लोग उसकी दुकान पर आए और उधार में चिकन मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह मे विवाह के पवित्र बंधन मे बंधे 82 जोड़े
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह मे विवाह के पवित्र बंधन मे बंधे 82 जोड़े