पिनाहट। थाना क्षेत्र के गांव गुर्जा बाग में खेत की मेड़ काटने पर झगड़ा हो गया। महिला ने पड़ोसियों पर पीटने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
थाना पिनाहट क्षेत्र के गांव हुसैनपुर मौजा के गांव गुर्जा बाग निवासी सीता देवी ने थाने पर प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि घर से जब वह बाहर निकली तो देखा कि पडोसी व्यक्ति उसके खेत की मेड़ काट रहा था। विरोध करने पर व्यक्ति गालीगलौज करने लगा और घर के लोगो को भी बुला लिया। सभी ने उसे और उसके पुत्र को भी पीट दिया। दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस मामले में जांच कर रही है।