बाह। जरार में जेबकटी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार को एक दुकानदार को रास्ता पूछने के बहाने जबरन बाइक पर बिठा कर जेब काट कर 6 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। राजारामपुरा के राजकुमार ने बताया कि वह जरार में दुकान पर था। शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार आए और रास्ता पूछने के बहाने बुलाया, जबरन बाइक पर बिठाया और जरार चौकी के पास बाइक से धक्के देकर उतार गये। जब जेब को टटोली तो कटी हुई थी, जेब में रखे 6 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित राजकुमार ने पुलिस से जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। संवाद