फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज्य चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता बनी बाह की आध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। लखनऊ में शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता की विजेता बाह की आध्या भदौरिया ने 50 हजार रुपये का पुरस्कार जीता है। जैतपुर के फतेहपुरा गांव के शिक्षाविद डॉ. मदन गोपाल सिंह भदौरिया के बेटे बलराज अनंत बीपीसीएल नई दिल्ली के प्रबंधक हैं। उनकी बेटी आध्या भदौरिया नोएडा में 5 वीं की छात्रा है। बलराज अनंत ने बताया कि विद्युत मंत्रालय दिल्ली के तत्वावधान में शनिवार को लखनऊ में राज्य चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। प्रतियोगिता की विजेता आध्या भदौरिया को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है। दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार आध्या के लिए ऊर्जा का काम करेगा। शिक्षाविद डॉ. मदन गोपाल सिंह भदौरिया ने अपनी फेसबुक पोस्ट में नन्हीं प्रतिभा की उपलब्धि साझा की है। फतेहपुरा गांव स्थित घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा, राजबहादुर शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मलखान सिंह राठौड, सतीश पचौरी, देवेन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र शर्मा, कुलदीप भदौरिया, डाल चन्द गुप्ता आदि ने आध्या की उपलब्धि पर खुशी का इजहार कर बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें