बाह। आगरा बाह मार्ग पर 11 अक्तूबर की रात ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से कार के परखच्चे उड़ गए थे। तीन लोग घायल हुए थे। बाह कस्बे में आए दिन ओवर लोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे की वजह बन रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों पर बृहस्पतिवार को बाह पुलिस ने ईंटों से लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ लिया और थाने में लाकर सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ओवर लोडेड ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया गया है। भविष्य में भी ओवर लोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।