फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईएसबीटी तक हुआ सिग्नल ट्रायल, पांच किमी की गति से चली मेट्रो

विज्ञापन
खंदारी से आईएसबीटी तक ट्रैक पर मेट्रो का किया गया सिग्नल ट्रायल। अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने आईएसबीटी तक सिग्नल ट्रायल शुरू कर दिया है। मेट्रो की गति पांच किमी प्रति घंटे रही। अगले सप्ताह से हाईस्पीड ट्रायल किए जाएंगे, जिसमें मेट्रो को 90 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ाया जाएगा। जून के मध्य में आईएसबीटी तक मेट्रो का संचालन होने लगेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहला कॉरिडोर ताज पूर्वी से सिकंदरा तक बन रहा है। इसकी दूरी 14 किमी है और इसमें 13 स्टेशन हैं। ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे के एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी, आरबीएस और आईएसबीटी स्टेशन तक हाईस्पीड ट्रायल बीते सप्ताह शुरू किया था।
सिग्नल और ट्रैक फिटनेस की दिक्कत के कारण ट्रायल नहीं हो पाया। ऐसे में आईएसबीटी तक सिग्नल और ट्रैक की फिटनेस का ट्रायल अब किया गया। इसमें मेट्रो की गति पांच किमी प्रति घंटे रही। अगले सप्ताह से आईएसबीटी तक तीन चरणों में हाईस्पीड ट्रायल किया जाएगा। पहले चरण में 30-40 किमी, दूसरे चरण में 40-70 किमी और अंतिम चरण में मेट्रो की गति 70 से 90 किमी प्रति घंटे रहेगी।
विज्ञापन

जून में लोगों के लिए मन:कामेश्वर से आईएसबीटी की तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोग ताज पूर्वी से आईएसबीटी तक सफर कर सकेंगे। इससे यातायात सुगम होगा। दिसंबर तक कॉरिडोर पूरा हो जाएगा और सिकंदरा तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें