फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कुबेरपुर में आरआरसी सेंटर के बाहर लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरपुर। ग्राम पंचायत भागूपुर में कुबेरपुर रेलवे स्टेशन के समीप एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (आरआरसी सेंटर) बनाया गया था। लगभग 5.30 लाख रुपये की लागत से तैयार यह केंद्र निर्माण के दो वर्ष बाद भी चालू नहीं हो सका है। इससे केंद्र के बगल में कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध के कारण लोगों का यहां से आना-जाना मुश्किल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि आरआरसी सेंटर में बिजली कनेक्शन से लेकर पानी की आपूर्ति के लिए सबमर्सिबल पंप तक लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद भवन के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है। ग्राम प्रधान राकेश यादव ने बताया कि कर्मचारियों की तैनाती न होने से योजना अधर में पड़ी है। इस मामले में जब खंदौली ब्लॉक एडीओ पंचायत पंकज यादव से बात की गई तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। केवल इतना कहा कि स्टाफ की कमी के कारण केंद्र का संचालन नहीं हो पा रहा है, जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें