किरावली। दक्षिणी बाईपास पर सोमवार को महुअर के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से मैक्स (चैस) वाहन चालक केदार सिंह, निवासी देवी सिंह का पुरा, थाना सैंया की मौत हो गई। जबकि उनके साथ बैठे जीजा वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल ने वाहन को रायभा टोल के पास तक पहुंचाया, जहां राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा और मैक्स वाहन कब्जे में ले लिया। मृतक के भतीजे मनोज कुमार की तहरीर पर थाना किरावली में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।