फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अनुसूचित जाति के व्यक्ति की जमीन हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। थाना क्षेत्र के गांव नानपुर में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति की कृषि भूमि को कथित तौर पर धोखाधड़ी से अपने नाम कराने के आरोप में प्रॉपर्टी डीलरों सहित 5 नामजद और तीन चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला मृतक द्वारिका प्रसाद के बेटे दीपक कुमार ने दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, पिता की ग्राम नानपुर में खसरा संख्या 253(क) और 255 रकबा 13150 हेक्टेयर कृषि भूमि थी। द्वारिका प्रसाद का निधन करीब 12 वर्ष पहले हो गया था। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर कालीचरन जिंदल, विजयलक्ष्मी जिंदल, राजेश जिंदल, संजय गर्ग और कोकिला गर्ग ने नानपुर में जमीन खरीदने के लिए द्वारिका प्रसाद से संपर्क किया था। इन लोगों ने उनसे कहा कि वे उनकी जमीन खरीद लेंगे, लेकिन अनुसूचित जाति से होने के कारण बिक्री की अनुमति लेनी होगी। इसी षड्यंत्र के तहत, आरोपियों ने द्वारिका प्रसाद से 14006 हेक्टेयर भूमि क्रय करने के लिए एक नोटरीशुदा इकरारनामा अपने नाम करा लिया। आरोपियों ने द्वारिका प्रसाद से खसरा संख्या, प्रार्थना पत्र के साथ खसरा संख्या की खतौनी भी ले ली। पीड़ित दीपक कुमार की शिकायत पर कालीचरन जिंदल, विजयलक्ष्मी जिंदल, राजेश जिंदल, संजय गर्ग, कोकिला गर्ग और 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ किरावली थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें