फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नाली निकालने के विवाद में गई वृद्ध की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
इरादतनगर। गांव गढ़ी रामबल में डोरीलाल और तुकमान सिंह दो पक्षों में शुक्रवार की शाम नाली निकालने को लेकर विवाद हो गया था। हाथापाई भी हुई थी। इसमें एक पक्ष के वृद्ध की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने अंंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इरादतनगर के थाना प्रभारी ने बताया कि नाली के विवाद में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे गांव गढ़ी रामबल में दो पक्ष भिड़ गए थे। रात करीब 9:15 बजे एक पक्ष के प्रमोद ने पुलिस को वृद्ध की मौत होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया कि विवाद के दौरान कप्तान सिंह (70) बेहोश हो गए थे। परिजन कप्तान सिंह को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं झगड़े के दौरान वृद्ध की जान जाने की सूचना पर एसीपी शमसाबाद अमीषा सिंह भी रात में ही गांव गढ़ी रामबल पहुंचीं थीं। शनिवा पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें