फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा के नदगवां तिराहे के पास चार दिन पूर्व ट्रक की टक्कर से घायल हुई महिला की बुधवार सुबह इलाज के दौरान आगरा के अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव पातीराम पुरा निवासी मनोज अपनी पत्नी प्रीति और छह वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ बाइक से कस्बा बाजार आ रहे थे। नदगवां तिराहे के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में मनोज, प्रीति और कार्तिक घायल हो गए थे। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया था, जहां बुधवार सुबह प्रीति की मौत हो गई। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें