परिजन के मुताबिक, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव अई निवासी अटल गुर्जर (26) पुत्र औतार सिंह नगला लोहिया में संगम ढाबा का संचालन करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे वह डेयरी पर दूध देने गया था। इसी दौरान उसने रास्ते में जहर पी लिया। घर पहुंचते ही उसकी हालत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते युवक ने यह कदम उठाया। मृतक की पत्नी शिवानी ढाई माह की गर्भवती है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।