फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गर्मी और उमस से बच्चे हो रहे बेहोश, शिक्षिकाएं भी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गर्मी और उमस के कारण परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का हाल बेहाल है। बिना पंखे और कूलर के छोटे से कमरे में पढ़ने वाले नौनिहाल बीमार पड़ रहे हैं। बुधवार को 3 स्कूल के बच्चे बेहोश होकर गिर गए। कुछ बच्चों की तबीयत खराब होने पर स्कूल की छुट्टी कर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में दोपहर होते ही एक छोटे से कमरे में संख्या से अधिक बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। कुछ जगहों पर एक ही कमरे में दो स्कूल के बच्चों को मजबूरी में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है,तो कहीं बच्चों के बैठने तक के लिए बेंच तक की व्यवस्था नहीं है। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला मंत्री राजीव वर्मा ने बताया कि प्रदेशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। स्कूल का समय सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 बजे तक का है। जैसे ही दोपहर 12 बजते हैं। उमसभरी गर्मी का प्रकोप चरम पर होता है। इसके बाद बच्चों को बैठाकर पढ़ाना शिक्षकों के बस का नहीं रहता। कई बच्चों की तबीयत खराब होने लगती है तो कुछ बेहोश हो जाते हैं। बुधवार को कन्या कंपोजिट उजरई कलां, खंदौली में एक छात्र, जूनियर हाई स्कूल खासपुर ब्लॉक बिचपुरी, जूनियर हाई स्कूल नादौ, खंदौली में गर्मी से बच्चे बेहोश हो गए। प्राथमिक विद्यालय दहतौरा प्रथम में खाना पकाने वाली रसोइया भी गश्त खाकर गिर गई। गर्मी के कारण लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं फिर भी प्रशासन स्कूल का समय बदलने का नाम नहीं ले रहा है। इसलिए संगठन की मांगे कि जिन स्कूलों में पंखे नहीं है जहां बिजली की आपूर्ति बाधित है। वहां जल्द से जल्द कार्य कराए जाएं। नहीं तो आने वाले समय में संगठन प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें