फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में हो रहा था गर्भपात, मशीन और किट जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा/अछनेरा। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने अछनेरा के गुलाब नगर में घर में कराए जा रहे गर्भपात का रैकेट पकड़ा है। टीम को गर्भपात-प्रेग्नेंसी किट समेत भारी मात्राओं में दवाएं मिली हैं। सक्शन मशीन और गर्भपात कराने के उपकरण भी मिले हैं। सभी जब्त करते हुए टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। भ्रूण लिंग जांच की आशंका पर भी जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र लवानिया की टीम ने पुलिस के साथ गुलाब नगर के घर में छापा मारा। यहां सन्नो सोनी और बॉबी दो महिलाएं मिलीं। टीम की जांच में दूसरी मंजिल पर दो कमरों में गर्भपात संबंधी उपकरण, दवाएं मिलीं।
विज्ञापन

कमरों की जांच में सक्शन मशीन, सिरिंज, ग्लब्स, कॉर्ड क्लैप, दर्द निरोधक इंजेक्शन, खून-ताकत बढ़ाने की दवाएं और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट मिलीं। गर्भपात कराने के उपकरण गंदे और जंग लगे थे। पूछताछ में पता चला कि सन्नो देवी इसकी सरगना है और इसी घर में रहती है। पूछताछ में टीम को पता चला कि पूर्व में कई अस्पतालों में कार्य कर चुकी है। इसके पास कोई चिकित्सकीय डिग्री और लाइसेंस नहीं मिला।

होम डिलिवरी सुविधा, फरह में भी सेंटर
- सीएमओ ने बताया कि शुरुआती जांच में ये पता चला है कि महिला गर्भपात कराने के लिए घरों में भी जाती है। मुंहमांगी रकम लेती है। एजेंट के जरिये गर्भवती महिलाएं भेजी जाती थीं, जिसका एजेंट को भी कमीशन मिलता था। इसका फरह में भी सेंटर होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


बदल देती थी ठिकाना
- सीएमओ ने बताया कि इसकी गर्भपात की शिकायत मिल रही थी। लेकिन बार-बार ठिकाना बदल देती थी। इसके चलते पकड़ में नहीं आई। महीनेभर से रेकी की जा रही थी। मकान इसका है या किराये पर है, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें