फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोझौली में 29.51 लाख की लागत से बनेगा नया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। किरावली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और विकास की गति को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए विधायक चौधरी बाबूलाल ने शनिवार को ग्राम रोझौली (फतेहपुर सीकरी) में नवीन राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के भवन निर्माण का विधिवत शिलान्यास किया। करीब 29.51 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अस्पताल का शिलान्यास पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर संपन्न हुआ। इस अस्पताल को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को छोटी-बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अब शहर की ओर नहीं भागना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा, मेरा संकल्प देहात क्षेत्रों में शिक्षा और चिकित्सा के स्तर को शहर के बराबर लाना है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में यह बड़ा सुधार क्षेत्र में चल रही चौतरफा विकास की श्रृंखला का हिस्सा है। इस अस्पताल के निर्माण से न केवल रोझौली, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। शिलान्यास समारोह के दौरान ग्राम प्रधान केशव सिंह चाहर, एडीओ नंदकिशोर चाहर, रामनरेश इंदौलिया, दम्मा पहलवान, अरविंद कुमार तोमर, प्रवीन मूलचंद, प्रहलाद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें