फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 50 लाख की अवैध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 208 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम शुक्रवार को नियमित गश्त के दौरान 11 सीढ़ी मेहताब बाग रोड पहुंची, जहां सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में बैठे एक युवक को रोककर पूछताछ की। युवक घबरा गया और स्वीकार किया कि उसके पास नशीला पदार्थ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपना नाम गढ़ी चांदनी निवासी शाहनवाज उर्फ शानू बताया। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के अनुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से अवैध हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें