फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वास्थ्य केंद्र इरादतनगर का प्रभारी चिकित्साधिकारी सैंया ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र इरादतनगर का निरीक्षण करते चिकित्साधिकारी सैयांपल्स पोलियो अभियान का जायजा लेन
विज्ञापन
इरादतनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इरादतनगर का बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी सैंया डॉ. अतुल भारती ने निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पर साफ-सफाई और अव्यवस्था मिलने पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को हिदायत दी। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद लोगों ने चिकित्साधिकारी को केंद्र पर जांच की सुविधाएं न होने और जर्जर इमारत होने की शिकायत की। इस पर केंद्र प्रभारी को रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं, अधिकारी पल्स पोलियो अभियान की स्थिति जांचने के लिए माैके पर ब्लॉक सैंया के गांव रजपुरा पहुंच गए। यहां पर प्लस पोलियो की टीम सही ढंग से काम करती मिली। निरीक्षण के दौरान डॉ. नागेन्द्र सिंह और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर सरकारी योजनाओं के अनुरूप रोगियों को बेहतर सुविधाओं देने को कहा गया है। सभी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें