फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पोल से करंट लगने से बालिका की मौत, बिजली कंपनी पर लापरवाही का आरोप, मुआवजे की मांग

Sun, 31 Jul 2022 02:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक विद्युत पोल में करंट आ रहा था। गौरी का हाथ पोल से लग गया, जिससे उसे करंट लग गया। वह वहीं गिर पड़ी। लोगों ने उसे किसी तरह पोल से हटाया। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजगंज के गांव बुढ़ेरा में 11 साल की बालिका की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पोल में करंट आने से मौत का आरोप लगाया है। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। टोरेंट कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की है। 

विज्ञापन


थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि मृतक बालिका 11 वर्षीय गौरी है। उसके पिता का नाम प्रहलाद है। बच्ची शनिवार रात को घर की तरफ आ रही थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि एक विद्युत पोल में करंट आ रहा था। गौरी का हाथ पोल से लग गया, जिससे उसे करंट लग गया। वह वहीं गिर पड़ी। लोगों ने उसे किसी तरह पोल से हटाया। मगर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव रखकर हंगामा करने लगे। ग्रामीण भी जुट गए। लोगों ने टोरेंट की लापरवाही से मौत का आरोप लगाया।

इसकी जानकारी पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने मुआवजे का आश्वासन दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। टोरेंट पावर लिमिटेड के उपाध्यक्ष शैलेश देसाई ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि दुखद घटना है। प्रथम दृष्टया देखा गया है तो उस पोल पर अवैध रूप से तार लगे हुए मिले हैं, यह जांच का विषय है, जांच कर जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुरूप ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें