फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पार्किंग के पैसे हड़पने का आरोप, स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य को धमकी; पूर्व ठेकेदार पर केस

Fri, 09 Oct 2026 11:30 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में विद्यालय के प्रबंधक ने पूर्व पार्किंग ठेकेदार कमल किशोर पर पार्किंग की धनराशि का गबन करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में प्रधानाचार्य और उनकी बेटी का पीछा करने का भी आरोप है। सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रुनकता स्थित बाल मुकुंद रामचंद्र बाजारी सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक विवेक कुमार ने थाना सिकंदरा में गबन और धमकी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक को नामजद कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सोरों कटरा, शाहगंज निवासी विवेक कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि खरीरा, मुरैना निवासी कमल किशोर विद्यालय की प्रधानाचार्य और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्रधानाचार्य और उनकी बेटी का घर तक पीछा करता है। कमल किशोर ने विक्टोरिया इंटर काॅलेज, घटिया आजम खां में अवैधानिक तरीके से दो लोगों के साथ मार्च 2025 तक पार्किंग संचालित की। पार्किंग की धनराशि का गबन किया था।

विक्टोरिया इंटर काॅलेज की मातृ संस्था दि विक्टोरिया हाईस्कूल एसोसिएशन के प्रबंधक होने के कारण उन्होंने कमल किशोर से ठेका निरस्त कर दिया। प्रशासन के सहयोग से हिसाब मांगा। इससे ही वो रंजिश मानने लगा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत की जांच करते हुए साक्ष्य संकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें