सहकारी समिति इरादतनगर पर डीएपी लेने मौजूद किसान
इरादतनगर। साधन सहकारी समिति महाव पर सचिव की ओर से डीएपी वितरण नहीं करने का किसानों ने आरोप लगाया है। किसान अरविंद का कहना है कि समिति पर डीएपी उपलब्ध है। लेकिन किसानों को वितरण नही किया जा रहा है।
सहकारी समिति महाव के सरपंच मनोज कुमार त्यागी का कहना है कि सहकारी समिति पर 150 बोरा डीएपी उपलब्ध है उसे वितरण कराया जाएगा। अभी समिति पर सदस्य बनाए जाने का काम चल रहा है इसलिए डीएपी वितरण नही किया जा सका है। इरादतनगर साधन सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को किसानों को डीएपी का वितरण किया गया। समिति सचिव बृजकिशोर शर्मा ने बताया कि समिति पर इस समय डीएपी 500 बोरा प्राप्त हुआ है जिसका किसानों को वितरण कराया जा रहा है। एनपीके उपलब्ध नही है। यूरिया के 500 बोरी उपलब्ध है। वहीं, क्षेत्र की मिहावा, पुसेंता, सिलोखर समितियों पर भी डीएपी उपलब्ध नहीं है। किसान श्रीनिवास त्यागी का कहना है कि इस समय आलू बुबाई के लिए किसानों को डीएपी की जरूरत है।
सहकारी समिति इरादतनगर पर डीएपी लेने मौजूद किसान