फतेहपुर सीकरी। ग्राम ओलेंडा के नगला कुम्हार में यकायक शॉर्ट सर्किट से लगी आग से भूसा की बुर्जी, झोपड़ी आदि जलकर नष्ट हो गई। दो पशु भी झुलस गए। ग्राम नगला कुम्हार में गीतम और पीतम के घर के पास ही स्थित दो झोपड़ियाें में यकायक आग लग गई। इससे तीन बुर्जियों में लगभग 300 मन भूसा, चारपाई, साइकिल, टायर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं, बंधी दो भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के प्रयास से कई घंटे में आग पर काबू पाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गुड्डू चाहर ने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर आग से हुई क्षति का आकलन करवाया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई।