फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ के पास 11 अक्तूबर को ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जिला धौलपुर थाना राजाखेड़ा के गांव कांटरपुरा निवासी रामजस ने बताया कि 11 अक्तूबर को चचेरा भाई अरविंद (18 ) अपने साथी आकाश के साथ बाइक से फतेहाबाद आ रहे थे। थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव रामगढ़ के पेट्रोल पंप के पास ओवरलोडिंग ट्रैक्टर चालक की ओर से तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चला कर बाइक में टक्कर मार दी, जिससे अरविंद गंभीर रूप घायल हो गया था। घायल को आगरा में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार की शाम अरविंद की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक विनोद निवासी धनाकापुरा थाना राजाखेड़ा धौलपुर के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है।