फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लोडर टेंपो व कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 6 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डौकी पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
रविवार सुबह 10:00 के करीब थाना डौकी क्षेत्र के अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड गांव बाग अछरू के पास लोडर टेंपो व कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई ।हादसे में कार सवार थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव पारोली सिकरवार निवासी देवेंद्र, शीलेंद्र, सुशील व लोडर टेंपो चालक भीकम सिंह निवासी इकथरा बैठे मुरारीलाल निवासी बमरौली कटारा, विनोद कुमार निवासी बिझामई थाना डौकी घायल हो गए। संवाद