फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर पुल से मारपीट से क्षुब्ध होकर युवक ने यमुना में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पारौली थाना फतेहाबाद निवासी हरिमोहन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई आकाश अपनी बुआ की पुत्रवधू वंदना निवासी बजेहरा थाना नगला सिंघी, जिला फिरोजाबाद से फोन पर बातचीत करता था। आरोप है कि 6 अक्तूबर को वंदना ने आकाश को बुलाया। जहां वंदना ने अपने साथियों बीरेंद्र सुनार निवासी बजेहरा थाना नगला सिंघी, जिला फिरोजाबाद और रामलखन निवासी संकर भूड़ा, धौलपुर राजस्थान के साथ मिलकर आकाश पिटाई की थी। इससे क्षुब्ध होकर आकाश ने सात अक्तूबर को थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर यमुना नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार को मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर वंदना, बीरेंद्र सुनार व रामलखन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।