फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव भोलपुरा में विधवा के खेत पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। थाना फतेहाबाद में तहरीर दी। भोलपुरा थाना फतेहाबाद निवासी अशर्फी देवी पत्नी सवर सिंह ने थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर पुलिस को बताया कि खेत को गांव के दबंग लोगों के द्वारा जबरन अवैध कब्जा कर लिया है तथा जान से मारने की धमकी देते हैं। वहीं, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।