फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तहसीलदार ने अवैध खनन करते बुल्डोजर को किया सीज, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में शुक्रवार की रात अवैध खनन की सूचना पर तहसीलदार फतेहाबाद राजस्व टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे। मौके से एक बुल्डोजर पकड़कर सीज कराया। टीम को देखते ही चालक भाग निकला। तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि थाना डौकी क्षेत्र के नगला बेहड़ व गुढ़ा के बीच जंगल में बुल्डोजर से अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार व राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को देखकर खनन माफिया दो डंपर लेकर भाग निकले। बुल्डोजर का करीब एक किलोमीटर पीछाकर पकड़ गया। हालांकि चालक अंधेरे में भाग निकला। बुल्डोजर को थाना डौकी ले जाकर सीज कर दिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि जंगल से किए गए अवैध खनन की पैमाइश कराकर रिपोर्ट खनन विभाग को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें