शुक्रवार को बाजरा खरीद केंद्र पर तोल नहीं होने पर पहुंचे एसडीएम ऋषि राव केंद्र प्रभारी से बात क
खेरागढ़। बाजरा खरीद केंद्र खेरागढ़ पर एसडीएम ने पुलिस की मौजूदगी में तोल कराई। पूर्व में विधायक भगवान सिंह कुशवाह ने भी किसानों की शिकायत पर जिलाधिकारी से बात की थी एवं मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा था। आरोप है कि शनिवार को भी केंद्र प्रभारी बाजरा तौलने से कतराता रहा। दोपहर को राजस्वकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को हालात की जानकारी देकर तोल शुरू करा दी। दो घंटे तोल होने पर फिर केंद्र प्रभारी चले गए। खरीद केंद्र पर अभी किसानों के बाजरा लदे करीब एक दर्जन ट्रैक्टर खड़े हुए हैं।
शुक्रवार को बाजरा खरीद केंद्र पर तोल नहीं होने पर पहुंचे एसडीएम ऋषि राव केंद्र प्रभारी से बात क