फाइल फोटो राजवीर स्रोत परिजन ,दूसरे चित्र में घटना के बाद विलाप करती महिलाएं
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ककरीली बेहडी में शुक्रवार को घर से ट्यूबवेल पर गए किसान राजवीर (50) का शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चचेरे भाई रामकेश ने बताया कि राजवीर रोज की तरह सुबह 6:00 बजे घर से एक किमी दूर बने ट्यूबवेल पर गए थे। सुबह 7 बजे जब छोटा बेटा अरमान (8) चाय लेकर ट्यूबेल पर गया। उसने राजवीर को गमछा के सहारे पेड़ पर लटके देखा। घर आकर घटना की जानकारी दी। परिजन और ग्रामीणों ने फंदे से उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृतक के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। बड़ा पुत्र मोनू शादीशुदा है और हरियाणा में हलवाई का काम करता है जबकि अन्य रवीना (12), जीयना (10) और अरमान हैं।प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद तरुण धीमान ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने फंदे से लटकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। संवाद