फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां के डाटने पर किशोर फंदे पर झूला मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी के बांस महापत में मां के डाटने पर किशोर ने फंदा लगाकर जान दे दी। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि देवांश उर्फ छोटू (15) पुत्र स्व शिशुपाल निवासी बांस महापत थाना डौकी शनिवार शाम को पढ़कर आया था। मां से खाना मांगा तो उन्होंने हाथ पैर धोने के लिए कहा। इसी बात पर नाराज होकर शनिवार की रात आठ बजे देवांश घर से निकल गया। मां भी उसके पीछे-पीछे खोजने के लिए गई लेकिन काफी खोजने पर बाद भी नहीं मिला। आसपास के लोगों को बताया तो खेत पर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। मृतक जुड़वा भाई है। बड़ा भाई हर समय इसके साथ रहता था लेकिन बुखार आ जाने की वजह से वह घर पर ही था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें