फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान नेताओं ने में लेटकर किया प्रदर्शन, धरना जारी

विज्ञापन
लेटकर धरना देते किसान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा। सहकारी गोदामों के निर्माण में धांधली के मामले में विकास भवन में 20 दिन से धरना चल रहा है। 18 दिन से किसान नेता अनशन पर हैं। शुक्रवार को किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर लेटकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। किसान नेता सहकारी गोदाम निर्माण में 4.12 करोड़ रुपये की धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अनशन के चलते श्याम सिंह चाहर की हालत खराब चल रही है, उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को किसान नेता दिलीप सिंह और रामेश्वर तोमर के नेतृत्व में किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर लेटकर धरना दिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान ने किसानों से वार्ता की, लेकिन वे डीएम से मिलने की मांग पर अड़े रहे। बाद में किसान नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना खत्म करने के लिए कहा। हालांकि धरने के बारे में निर्णय शनिवार को होगा। प्रदर्शन में धीरज सिकरवार, सत्यवीर सिंह चाहर, रामू चौधरी, अरविंद चौधरी, नागेंद्र फौजी, हरवीर सिंह, प्रदीप फौजदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें