फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा : अमर उजाला के संस्थापक स्व. डोरी लाल अग्रवाल की पुत्री डॉ. रेनू का निधन

Mon, 14 Jun 2021 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. रेनू किशोर का कोरोना के कारण देहावसान हो गया। वे 65 वर्ष की थीं।
विज्ञापन
डॉ. रेनू किशोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के संस्थापक संपादक स्व. डोरी लाल अग्रवाल के परिवार को रविवार की प्रातः एक और आघात सहना पड़ा। उनकी एक और पुत्री डॉ. रेनू किशोर का कोरोना के कारण देहावसान हो गया। वे 65 वर्ष की थीं। दोपहर में ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर उनकी अंत्येष्टि हुई। 

विज्ञापन


डॉ. रेनू किशोर शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. स्व. नवल किशोर की पुत्रवधू और संजय किशोर की पत्नी थीं। वे स्वयं भी महिला रोगों की जानी-मानी चिकित्सक थीं। उनके परिवार द्वारा संचालित डॉ. नवल किशोर हॉस्पिटल को शहर में विशेष सम्मान हासिल है। 

डॉ. रेनू किशोर के परिवार में पति डॉ. संजय किशोर, पुत्र अनंत, पुत्रवधू कृपा, पुत्री कृतिका, दामाद निखिल के साथ ही तीन जेठ-जेठानियों और एक देवर-देवरानी का भरा-पूरा परिवार है। आगरा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉ. रेनू किशोर की उठावनी पारिवारिक बैठक के रूप में सोमवार 14 जून को सायं 4 से 5 बजे तक उनके बाग फरजाना में डॉ. नवल किशोर हॉस्पिटल स्थित निवास पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें