फतेहाबाद फोटो।एंबुलेंस में प्रसव के बाद नवजात बच्ची के साथ प्रसूता और ईएमटी व आशा
फतेहाबाद। पारौली सिकरवार निवासी राजकुमारी पत्नी देवेंद्र को रविवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन ने 102 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया। एंबुलेंस से प्रसूता को सीएचसी फतेहाबाद ले जाया जा रहा था। रविवार सुबह करीब 8:45 बजे नगर चंद गांव के पास अचानक प्रसव पीड़ा तेज हो गई। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी जितेंद्र और आशा गीता ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। प्रसूता ने बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। सीएचसी फतेहाबाद के अधीक्षक डॉ. अभिषेक चौहान ने बताया जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। संवाद