आगरा। सिकंदरा के शास्त्रीपुरम बी ब्लाॅक स्थित एक घर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। 5 युवक और 2 युवतियों को पकड़ लिया। उन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना हैं कि सभी लोग ताज महोत्सव देखने के लिए आए थे। हालांकि जांच की जा रही है।
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि बी ब्लाॅक के एलआईजी भवन में देह व्यापार की सूचना दी गई थी। बताया गया कि बाहर से युवक और युवतियां आए हैं। काफी समय से यह काम चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। पता चला कि नोएडा से कुछ लोग एक घर में आकर रुके थे। वह ताज महोत्सव देखने के लिए आए थे। प्राथमिक जांच में सूचना गलत निकली है। हालांकि युवक और युवतियों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो