फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 1 मिनट 8 सेकेंड में तुलसी ने लगाई 400 मीटर दौड़, बनीं विजेता

Mon, 26 Feb 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। युवा प्रोत्साहन शिक्षा समिति के द्वारा ग्राम अहरौली में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता बालक और बालिकाओं के सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी विश्व बंधु रतन और समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने फीता काटकर किया। जिसमें 74 बालक एवं 24 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में तुलसी 1 मिनट 8 सेंकड में 400 मीटर की दौड़ लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नैना ने 1 मिनट 10 सेकंड में 400 मीटर की दौड़ लगाई और वह दूसरी स्थान पर रहीं। जबकि रिया ने 1 मिनट 11 सेकंड में दौड़ पूरी की और तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक सीनियर वर्ग में 58 धावकों ने 400 मीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया। विवेक ने 400 मीटर की दौड 48 सेंकड में लगाकर विजेता रहे। दूसरा स्थान दिव्यांशु ने प्राप्त किया। उन्होंने यह दौड़ 49 सेंकड में पूरी की। प्रभात भाटी ने 51 सेकंड में दौड़कर तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान मुकुल, दूसरे पर रिहान और तीसरे पर संजय रहे। प्रतियोगिता का संचालन हरिशंकर ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के संयोजक अनमोल रतन, योगेश कुशवाह, सौरभ कुमार, देवेंद्र कुमार, राजकुमार, आशीष कुशवाह, नीतू कुशवाह, शिवानंद , आर्दश कुमार, देवेंद्र कुमार, शैलेष कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें