फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पोखर में उतराता मिला चार दिन से लापता फल विक्रेता का शव

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक मोहम्मद उमरखेरागढ़
विज्ञापन
खेरागढ़। कस्बे से चार दिन पहले लापता हुए फल विक्रेता का शव शुक्रवार सुबह फुलईया पोखर में उतराता मिला। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक की मौत से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

समाधि रोड निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद उमर फल की ठेल लगाते थे। परिजन के अनुसार, वह 6 जुलाई की रात करीब 11 बजे घर से निकले फिर वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहा था, लेकिन पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह फुलईया पोखर में एक युवक का शव उतराता मिलने सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान मोहम्मद उमर के रूप में हुई। सूचना पर परिजन में चीख-पुकार मच गई। बताया गया है कि मोहम्मद उमर का निकाह वर्ष 2016 में सना खान से हुआ था। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां सोफिया (7), मौसिफा (6) और ढाई वर्षीय लाइवा हैं। डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें