फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागरों ने उगले राज, नेपाल में कराए 30 महिलाओं के प्रसव, हरियाणा तक फैला जाल

Mon, 22 Jun 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • गैंग में सरगना सहित 25 सदस्य, दो साल से फरीदाबाद में सक्रिय 
  • फरीदाबाद के अस्पताल संचालकों से होगी पूछताछ
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पकड़ी गईं महिलाओं सहित कोख के सौदागर पांच लोग को जेल भेजने के बाद पुलिस की एक टीम इस गैंग की परतें निकालने में लगी है। पुलिस की जांच में पता चला है कि गैंग दो साल से फरीदाबाद में सक्रिय है। सरगना सहित 20 से 25 लोग इस काम में लगे हुए हैं। नेपाल में 30 महिलाओं को ले जाकर प्रसव कराया जा चुका है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को फतेहाबाद पुलिस ने लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल पर दो गाड़ियों में दो महिलाओं और तीन युवकों को पकड़ा था। उनके पास से तीन नवजात बच्चियां भी मिली थीं। इनमें चालक नई दिल्ली निवासी अमित, राहुल, फरीदाबाद निवासी रूबी, दूसरी कार का चालक प्रदीप कुमार और नीलम थे। इनके पास दो अस्पतालों के दस्तावेज मिले थे, जिनमें प्रसव कराने की बात कही गई थी। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ की थी।


'कोख के सौदागर' सहित पांच गिरफ्तार, जुड़वा सहित तीन शिशु बरामद, नेपाल से जुड़े तार
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी राहुल गैंग में एजेंट का कार्य करता है। उसने पूछताछ में बताया कि इस गैंग में दो साल से है। नेपाल की संचालिका बच्चों की मांग करती है। इस पर जरूरतमंद महिलाओं की तलाश की जाती है। गर्भवती महिलाओं की देखभाल की जाती थी। उन्हें प्रसव के लिए नेपाल ले जाया जाता था।

प्रसव होने के बाद महिलाएं वापस आती थीं। दो साल में 30 महिलाएं नेपाल जा चुकी हैं। लेकिन, इस बार लॉकडाउन में महिलाओं को नहीं ले जा सके थे। इस कारण फरीदाबाद के अस्पतालों में प्रसव कराया गया है। गैंग में 25 से अधिक सदस्य हैं। पुलिस अब गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।

फरीदाबाद के अस्पताल संचालकों से होगी पूछताछ

कोख के सौदागरों के गैंग की पड़ताल के लिए पुलिस की एक टीम को फरीदाबाद भेजा गया है। पुलिस की पकड़ में आईं दो में से एक महिला रुपयों के लालच में एक बच्ची को लेकर जा रही थी। बच्ची उसकी नहीं थी। पुलिस अब यह पता करेगी कि बच्ची की असली मां कौन है। 

खुलासा: फोन पर ऑर्डर लेते थे 'कोख के सौदागर', चार से पांच लाख में बेचते थे बच्चे

महिलाओं के प्रसव के कागजात फरीदाबाद के सेक्टर 19 स्थित धर्म देवी हॉस्पिटल और गेटवेल हॉस्पिटल से बनवाए गए हैं। पुलिस इन हॉस्पिटलों के संचालकों से पूछताछ करेगी। इसके लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

आरोपियों की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस 

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि नेपाल की अस्पताल संचालिका अस्मिता फरीदाबाद आई थी। यहां रहकर किराए की कोख का धंधा शुरू किया। महिलाओं को एजेंट बनाया। बाद में नेपाल चली गई। अब वहीं से गैंग संचालित कर रही है। जेल भेजी गई फरीदाबाद की नीलम महिलाओं को चुनती थी। 

यूपीः जेल भेजे 'कोख के सौदागर', सरगना है नेपाल की अस्पताल संचालिका

इस दौरान एक महिला दूसरी महिला से संपर्क नहीं कर सकती थी। रुपये किश्तों में महिलाओं तक पहुंचाए जाते थे। आरोपी महिलाओं के मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में जानने का प्रयास कर रही है। अभी एक टीम फरीदाबाद गई है। बाद में टीम को नेपाल भी भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें