फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्पताल लाते समय गर्भनाल में फंसे बच्चे की मौत, जच्चा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह के बिक्रमपुर निवासी केशकांती को बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एंबुलेंस बुलाई। 20 मिनट में पहुंची एंबुलेंस से उसे बाह सीएचसी लाया जा रहा था। गर्भस्थ शिशु उलटा होने के कारण आधा हिस्सा गर्भनाल में फंस गया। अस्पताल पहुंचते ही नर्सिंग स्टाफ ने प्रसव कराया, लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ।
विज्ञापन

केशकांती का यह छठवां प्रसव था और उसकी पहले से 5 बेटियां हैं। परिजनों को इस बार बेटे की उम्मीद थी और जन्मा बच्चा बेटा ही था। नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों ने तत्परता से उपचार कर जच्चा की जान बचाई। हालत स्थिर होने पर उसे घर भेज दिया गया। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने उसका परीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन


गर्भाशय में ही बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चा उलटा फंसा था, नर्सिंग स्टाफ एवं चिकित्सक की तत्परता से जच्चा की जान बच गई।
- डॉ. जितेंद्र वर्मा, अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें