फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल नहर में छोड़ा गया पानी, सिंचाई का संकट दूर

विज्ञापन
खबर का असर: विधायक के हस्तक्षेप और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद चंबल नहर में छोड़ा पा
विज्ञापन
पिनाहट। रबी फसलों की बुवाई के दौरान चंबल नहर में पानी न आने से परेशान किसानों की समस्या का बुधवार को समाधान हो गया। अमर उजाला में किसानों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने और बाह विधायक पक्षालिका सिंह भदावर की ओर से नहर विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने के बाद बुधवार को चंबल नहर में पानी छोड़ दिया गया। नहर का संचालन शुरू होने से आलू, सरसों और गेहूं की फसलों की पलेवट के लिए परेशान किसानों को बड़ी राहत मिली है। इससे पहले नहर सूखी होने के कारण किसानों को दूर-दराज स्थित नलकूपों के सहारे महंगी सिंचाई करनी पड़ रही थी।
विज्ञापन


नहर में पानी छोड़ दिया गया है। अब क्षेत्र के किसान आसानी से अपनी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। - बाबू खान, अवर अभियंता नहर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें