पिनाहट। थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के गांव गुर्जर घाट में रविवार रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहा किसान सांड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। सांड़ का सींग पेट में घुसने से उसकी आंतें बाहर निकल आईं।
गुर्जर घाट निवासी राजेश (33) पुत्र बैजनाथ रविवार रात खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आवारा सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ ने राजेश को सींग से उठाकर पटक दिया और उसका सींग पेट में घुस गया। गंभीर चोट लगने से उसकी आंतें बाहर निकल आईं। राजेश की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को वहां से भगाया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने घायल राजेश को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणो ने आवारा सांड़ को पकड़वाने की मांग की है। संवाद