फतेहपुर सीकरी। ग्राम नगला जन्नू में रास्ते में घेरकर दो भाइयों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजद दो आरोपियों और उनके दो अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
गांव नगला जन्नू निवासी तौहीद पुत्र असफाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम वह अपने भाई फरमान पुत्र अशोक के साथ जिम करके मई बुजुर्ग गांव के रास्ते से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के संजय पुत्र नासिर खां, आसिफ पुत्र कासिद और उनके दो अन्य साथियों ने दोनों भाइयों को रोक लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में फरमान को काफी चोटें आईं। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपियों ने दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त मामले में एसीपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है जांच कर न्यायोचित कार्यवाही की जाएगी।