फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: यमुना एक्सप्रेस वे से खाई में गिरी बस, 29 यात्रियों की मौत, पीएम ने जताया शोक

Tue, 09 Jul 2019 12:22 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक बार फिर से यमुना एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर बरपा है। आगरा के पास झरना नाले में डबल डेकर एसी बस गिर गई। हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी शामिल है। वहीं 22 लोग घायल हैं।  
विज्ञापन




अब तक 18 मृतकों की पहचान हो चुकी है। बाकी मृतकों के पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। हादसे के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। वहीं दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है।    
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे में मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जो घायल हैं वो जल्दी ठीक हो जाएं। प्रधानमंत्री ने कहा, राज्य और केंद्र सरकार हरसंभव मदद कर रही हैं। 

60 फीट नीचे नाले में गिरी बस

शवों को निकालती पुलिस और अन्य - फोटो : अमर उजाला
यह दर्दनाक हादसा आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में हुआ है।। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी लगने के चलते बस बेकाबू चार फुट ऊंची रेलिंग पर चढ़ गई। इसके बाद खाई में जा गिरी। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

अब तक 29 लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाए गए हैं। बस में करीब 40 से 45 लोग सवार थे। बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। जब बस यमुना एक्सप्रेस वे पर झरना नाले के पास पहुंची तो ड्राइवर को झपकी आ गई। 

डबल डेकर एसी स्लीपर बस लखनऊ से रविवार रात को चली गई थी। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे थाना एत्मादपुर क्षेत्र में यह हादसा हो गया। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस यमुना एक्सप्रेस वे से 60 फीट नीचे झरना नाले में जा गिरी। 

तेज रफ्तार से दौड़ रही थी बस

खाई में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि बस 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही थी। बस डिवाइडर से टकराकर एक फुट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ी, फिर चार फुट ऊंची रेलिंग पर 25 मीटर तक घिसटती गई। इस दौरान टायर फट गया और 60 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे के वक्त ज्यादातर लोग नींद में थे। 29 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 22 घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

यमुना एक्सप्रेस-वे बस हादसे के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा हेल्पाइन नंबर जारी भी कर दिया गया है। हादसे से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए इस नंबर 0562-2260001 पर संपर्क किया जा सकती है। 
विज्ञापन

हादसे में घायल

हादसे में मारे गए यात्रियों की पहचान


मुख्यमंत्री ने जताया हादसे पर दुख


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एसपी और डीएम को मौके पर पहुंचकर घायलों को जल्द इलाज दिलाने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार वालों को पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। 
 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बस हादसे पर जानकारी मांगी है। वहीं योगी सरकार ने हादसे की जांच के लिए परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलायुक्त और आईजी आगरा की तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। जांच समिति अगले 24 घंटे में रिपोर्ट देगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें