बाह। अयोध्या में बने भव्य एवं दिव्य राम मंदिर के शिखर पर मंगलवार को धर्म ध्वजा लहराई गई। बटेश्वर में भी धर्म ध्वजा लहराने का उत्सव मनाया गया। बटेश्वर के खांद चौराहे स्थित हनुमान मंदिर पर रामदास महाराज के नेतृत्व में ध्वजा फहराने के साथ भजन कीर्तन किया गया। रामदास महाराज ने बताया कि प्रभु श्रीराम के भव्य एवं दिव्य मंदिर के शिखर पर ध्वजा लहराने का उत्सव मना कर प्रसाद का वितरण किया गया है। इस दौरान मुकुलराज, मुरारी पाठक, अंकित यादव, कल्लू, वीरपाल राजपूत आदि मौजूद रहे। बटेश्वर ही नहीं लोगों ने जरार, बाह, जैतपुर, बिजौली आदि इलाकों में अपने घरों पर भी धर्म ध्वजा फहरा कर अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर ध्वजा लहराने का उत्सव मनाया। संवाद