फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शीतगृह की पुताई कर रहे मजदूर को लगा करंट, मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। गांव नगला गोल स्थित शीतगृह की पुताई कर रहे मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। लोहे की सीढ़ी की पाइप हाईटेंशन लाइन के तार से छू जाने से हादसा हुआ। पता चलने पर पहुंचे परिजन ने शव को शीतगृह परिसर में रखकर मुआवजे के लिए हंगामा किया।नगला गोल निवासी सुमित उर्फ भोला (23) ने पुताई का ठेका लिया था। मंगलवार से सुमित के साथ उसका भाई सुशांत, सोनू, विमल, संदीप, अमन, समीर और नितिन लगे थे। बुधवार दोपहर चहारदीवारी की पुताई हो रही थी। दीवार की ऊंचाई अधिक होने के कारण सुमित उर्फ भोला लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर पुताई कर रहा था। इस दौरान सीढ़ी टूट गई।
विज्ञापन




सुमित टूटी सीढ़ी की वेल्डिंग करवाने कोल्ड के पीछे गया था। सीढ़ी ले जाते समय सीढ़ी हाईटेंशन लाइन के तार में छू गई। सुमित करंट लगने से गिर गया। सभी उसे टूंडला के एफएच मेडिकल काॅलेज लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर कोल्ड स्टोरेज पर आए और वहीं रखकर मुआवजे के लिए हंगामा करने लगे। इस दौरान उसके जिंदा होने की आशंका पर परिजन उसे दोबारा उठाकर मेडिकल कॉलेज ले गए। मगर मृत घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें