फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाजरा खरीद प्रभारी बीमार, भाकियू ने जरार केंद्र पर जड़ा ताला

विज्ञापन
जरार खरीद केन्द्र पर भाकियू ने जड़ा ताला, प्रभारी के बीमार होने से नहीं हो पाई तौल
विज्ञापन
बाह। जरार के केंद्र पर बुधवार को आखिरी दिन बाजरा की खरीद नहीं हो सकी। खरीद केंद्र प्रभारी उमेश कुमार बीमार हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाजरा की तौल न होने की वजह से जरार के केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान परेशान रहे। भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने स्थानीय प्रशासन से बाजरा की तौल कराने के लिए संपर्क किया। बाजरा की तौल न होने की सूचना पर नायब तहसीलदार दयाचंद पौरुष मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्र प्रभारी के बीमार होने की वजह से बाजरा की तौल नहीं हो पाई। इससे नाराज भाकियू ने खरीद केंद्र के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया। भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि किसानों की समस्या का समाधान होने पर ही ताला खोला जाएगा। इस दौरान रविंद्र सिंह तोमर, श्रीनिवास, राजीव शर्मा, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें