बाह। फरैरा गांव में बुधवार देर शाम सियार घुस आया। अपनी भैंस का दूध निकाल रही महिला गीता पर सियार ने पीछे से झपट्टा मार दिया। चीखपुकार सुनकर परिजन ने सियार को भगा दिया। रास्ते में सियार ने रमाकांत की बेटी खुशबू को काट लिया। इससे बस्ती में भगदड़ एवं चीखपुकार मच गई। बस्ती के लोगों ने गांव के बाहर तक खदेड़ दिया। परिवार के लोग दोनों घायल को बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। अधीक्षक डाॅ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि दोनों को एआरवी लगाई गई है। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया है कि घटना की जानकारी नहीं है। वन विभाग की टीम को मौके पर भेज रहे हैं। अंधरे में भोजन की तलाश में बीहड़ से गांव तक सियार आ सकते हैं।