फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल और फास्टफूड से बिगड़ रहा बचपन, रहें सचेत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। परिषदीय विद्यालयों का सोशल ऑडिट हुआ था। सोशल ऑडिट के बाद मंगलवार को बाह के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर जनसुनवाई हुई। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ के शिक्षा संकाय और राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा की टीम ने जनसुनवाई कर आंगनवाड़ी से लेकर आठवीं तक के बच्चों को खेल खेल में शिक्षा दिए जाने के तौर तरीके समझाए। दीनबंधु शर्मा ने बताया कि बच्चों को मोबाइल और फास्टफूड से दूर रखें, मोबाइल बच्चों के मानसिक विकास को छीन रहा है, जबकि फास्टफूड सेहत को बिगाड़ रहा है। बचपन को बचाने के लिए उनकी पुस्तकों से दोस्ती कराएं, पढ़ने को नियमित रूप से भेजें, खेल खेल में पढ़ाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अमरनाथ, राजीव शर्मा, रतन सिंह, अशोक कुमार, अमित अग्रवाल, नीतू गुप्ता, बबली शर्मा, किरन, सविता, गीता राठौड, नीलम मिश्रा, ममता पुरवंशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें