फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑल इंडिया ओपन शूटिंग में चमके बाह के रोहित

विज्ञापन
शूटिंग में चमके बाह के उधन्नपुरा गांव के रोहित यादव
विज्ञापन
बाह। भोपाल की एमपी शूटिंग रेंज में आयोजित हो रही ऑल इंडिया ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को बाह के उधन्नपुरा गांव के रोहित यादव ने 10 मीटर एयर राइफल में अचूक निशाना लगा कर यूपी को दूसरी रैंक दिलाई है। उन्होंने 400 में से 389 अंक हासिल कर अपने जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहित यादव ने बताया कि 11 दिसंबर को शुरू हो रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जहां पर ओलंपियन खिलाड़ियों के साथ मुकाबले का मौका मिलेगा। किसान गजेन्द्र सिंह के बेटे रोहित यादव ने 2 महीने पहले जयपुर के जगतपुरा ओएसिस शूटिंग रेंज में संपन्न हुई स्टेट (एयर/स्मॉल बोर) शूटिंग चैंपियनशिप में 50 मीटर प्रोन पोजीशन केटेगरी में 600 अंक में से 574 अंक हासिल कर ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया था। इससे पहले करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में प्री नेशनल में रोहित यादव ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें उन्होंने 549 अंक के साथ छठवीं रैंक हासिल की थी। रोहित यादव की उपलब्धि पर बाह की विधायक पक्षालिका सिंह, आशुतोष नेहरू, कृपानरायन शर्मा, हृदयनरायन शर्मा, अरुण दुबे, अल्केन्द्र जादौन, सर्वदमन सिंह भदौरिया आदि ने खुशी का इजहार कर बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें