फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दालबाटी के लिए बुला कर युवक को पीटा, बीहड़ में भाग कर बचाई जान, 2 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बासौनी में दालबाटी के लिए बुलाकर युवक को पीटे जाने में दो पर केस दर्ज किया है। डालपुरा के कप्तान सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 अक्तूबर को ताल का पुरा के प्रवीन ने फोन पर कॉल कर दालबाटी के लिए हनुमान मंदिर पर बुलाया था। शाम 7 बजे जब वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तो प्रवीन और किन्टू शर्मा ने गालीगलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले के दौरान बीहड़ में कूद कर भागा, तब जान बच सकी। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी है, कह रहे थे कि आज तो बच गया, आगे छोड़ेंगे नहीं। बासौनी पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया था। तहरीर पर प्रवीन और किन्टू शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन





बेसंगपुरा में रास्ता निकलने का विवाद
मारपीट में 2 घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
बाह। बेसंगपुरा गांव में रास्ता निकलने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। शुक्रवार को हुई मारपीट में रामब्रज और भोला सिंह घायल हो गये। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। बाह सीएचसी से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों घायल मारपीट के लिए एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बड़ागांव में हुई मारपीट की घटना में रवि घायल हुआ है। पुलिस ने रवि का भी मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।





धोखे से तारपीन का तेल पी गई मासूम, गंभीर
बाह। दीपावली की रंगाई पुताई के लिए जरार के गौरव के घर में तारपीन का तेल रखा था। परिजन रंगाई कर रहे थे। इसी दौरान उनकी 3 साल की बेटी अनन्या ने धोखे से तारपीन का तेल पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन बाह सीएचसी पर ले पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें